आपदा पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,4 अक्टूबर 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 20 सितम्बर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहियों में रजनी पति स्व. अशोक कण्ड्रा निवासी ग्राम रामपुर तहसील टुण्डरा, धमेन्द्र कुमार चौहान पिता स्व. लाल साय चौहान निवासी ग्राम बया, तहसील सोनाखान,राजकुमार सूर्यवंशी पिता स्व. अमरसिंह उर्फ लाटा निवासी ग्राम छतवन, तहसील सोनाखान,दिलहरण रात्रे पिता भजन रात्रे निवासी ग्राम सुकली, तहसील टुण्डरा,संतोषी बाई गोंड़ पति स्व. रामकुमार गोंड़ निवासी ग्राम हसुवा तहसील टुण्डरा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग में जलने, सर्पदंश, तालाब,नदी के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिनी माता सम्मान, आवेदन 10 अक्टूबर तक

Wed Oct 4 , 2023
बिलासपुर, 4 अक्टूबर 2023/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है। मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन […]

You May Like

advertisement