जल नहीं तो कल नहीं आज नहीं सोचा तो फिर हल नहीं।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र 21 मार्च :- जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र व नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा द्वारा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत कैच द रेन अभियान पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मिशा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कांता देवी द्वारा जल सरंक्षण विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, इसे बचाना हमारी जिम्मेवारी है, आज अगर जल बचाने के बारे में नहीं सोचा तो फिर भविष्य में इसका कोई हल भी नहीं है। इस ऑनलाइन वेबीनार में राजेंद्र, राजपाल पंचाल, डा. प्रशांत, डा. सतीश ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की तथा युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने जल सरंक्षण विषय पर जानकारी सांझा करते हुए कहा कि पृथ्वी पर 70 फीसदी पानी में से केवल 1 प्रतिशत से भी कम पानी ही पीने लायक है। इसलिए हमें पेयजल के लिए संवेदनशील व गंभीर होकर सोचना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम पानी को सहेज कर रख सके।
उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण करे, जरूरत के अनुसार पानी उपयोग करे, वर्षा जल संचय के लिए जोहड़ की खुदाई व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाए। इस वेबीनार जल की शुद्धता बरकरार रखने के लिए पानी की जांच करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हमें बरसात के पानी की हर बूंद को सहेजकर उसका सही इस्तेमाल करन चाहिए। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए जल बचाने तथा जल संरक्षण संबंधित जानकारी दी तथा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा चल रहे अभियान से जुडक़र जन-जन तक जानकारी पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया।