पर्यावरण मित्र अवार्ड से सम्मानित होंगे फारबिसगंज निवासी राजेश शर्मां
अररिया
सीमांचल व इसके सीमावर्ती नेपाल के इलाकों में व्यापक तौर पर पर्यावरण के प्रति पौधारोपण को बढ़ावा देने के साथ ही आम लोगो के बीच पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने वाले भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष व भारत नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान के संयोजक राजेश शर्मा को पटना में सम्मानित किया जाएगा। फारबिसगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 6 निवासी श्री शर्मा को पटना में रविवार को होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्र अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा । उक्त कार्यक्रम में श्री शर्मा समेत बिहार , झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उड़ीसा सहित अन्य प्रदेश से एक सौ से ज्यादा विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। वही इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप में उद्घाटनकर्त्ता जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज, गोवर्धन पीठ होंगे ।मुख्य अतिथि छत्रपति यादव,विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सुधा वर्गीज जी, डॉ०ओ०पी० चौधरी (अवकाश प्राप्त), प्रो० एवं अध्यक्ष, मनोविज्ञान विभागअग्रसेन कन्या पी०जी० कॉलेज, वाराणसी,सुरेश शर्मा, महासचिव, जनकपुर धाम वन प्राविधिक समाज, नेपाल, संजय कुमार,गोरैया संरक्षक नागेन्द्र कुमार विकल, नागमणी कुशवाहा होंगे।पीपल नीम तुलसी अभियान के डा. धर्मेंद्र सिंह ने कही। वही सम्मान समारोह के समाप्ति के पश्चात पर्यावरण जागरूकता पद यात्रा निकाली जाएग जो युथ हॉस्टल, फ्रेजर रोड, पटना से चलकर गाँधी मैदान होते हुए नीम कॉरिडोर, जे०पी० पथ गंगा, गोलघर तक जाएगी।