बरेली: ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालिए, जो मांगोगे वहीं मिलेगा –सुंधाशु जी महाराज

ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालिए, जो मांगोगे वहीं मिलेगा –सुंधाशु जी महाराज

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : विश्व जागृति मिशन के तत्वाधान में, आज नाथ नगरी बरेली में स्थित त्रिवटी नाथ मंदिर में विश्व जागृति मिशन के तत्वाधान में भव्य एवं विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, गणेश वंदना के उपरांत महाराज जी का स्वागत किया गया उसके पश्चात महाराज जी ने अपने वचनों की अमृत वर्षा करते हुए कहा !
ब्रह्म मुहूर्त शब्द में ‘ब्रह्म’ का अर्थ है परमात्मा और ‘मुहूर्त’ का अर्थ है समय, इसलिए ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ हुआ परमात्मा का समय। ब्रह्म मुहूर्त रात्रि प्रहर के बाद और सूर्योदय से ठीक पहले का समय होता है। शास्त्रों के अनुसार, सुबह 4 बजे से सुबह 5:30 के बीच का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है।
धार्मिक मान्याओं के अनुसार, जो व्यक्ति रोज ब्रह्म मुहूर्त में जागता है, उस पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत व्यक्ति को सफलता के शिखर तक ले जाती है।
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्..।।
ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद सूर्य की ओर मुंह करके, आंखे बंद करके और अपने दोनों हाथों को जोड़ कर यह प्रर्थना करनी है कि, आपके अग्रभाग में लक्ष्‍मी को मध्‍य भाग में सरस्‍वती का और मूल भाग में विष्‍णु जी का निवास हो।
सुबह उठने की आदत को विज्ञान की दृष्टि से भी बहुत अच्छा माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति का शरीर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है साथ ही शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में उठता है उसे अच्छा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। साथ ही उसे बुद्धि, विद्या और सौंदर्य प्राप्त होती है।
आगे बोलते हुए महाराज जी ने कहा, प्रातः काल के समय प्राण शक्ति बहुत ज्यादा बलवान होती है, तो पहले नंबर पर क्या हो गया, शुकराना, मुस्कुराना, और तीसरे नंबर पर किसी का दिल नहीं दुखाना, इसलिए हमेशा जीवन में खुश रहिए, जब अंदर से शांत और बाहर से खुश रहेंगे, तभी जीवन में समन्वय स्थापित होगा !
भगवान हमारे उपर तेरी बड़ी कृपा है, मैं तुम्हारा बहुत आभारी हूं, तेरी दया से सबकुछ चल रहा है, भगवान को धन्यवाद करना और मन में बस एक ही बात ध्यान रखना है, किसी को चोट नहीं पहुंचानें, किसी का दिल ना दुखाना, सबके भले की कामना करना, हम भारतीय लोगों को गर्व है कि, हमारे पास भगवत गीता है, गिर है, हिमालय है, हमारे पास भगवान श्री कृष्ण का महान संदेश है, जिन्होंने हमारे जीवन को पूर्णता दी, संतुष्टि और सम्पूर्णता दी, ऐसे सर्वज्ञ और दयालु भगवान को हर समय याद रखना चाहिए !
परम पूज्य गुरुदेव का स्वागत करने वालों में सर्व श्री संदीप मेहरा, श्रीमती मनीषा मेहरा, डॉ एम एस बाशु, श्री रवि अग्रवाल, अनिल श्रीवास्तव, गट्टू मल, पवन सक्सेना, कुंदन लाल ढींगरा ,मनोज अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, आर सी रस्तोगी, रवि अग्रवाल ,श्रीमती सुमन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, ए के गोयल, मंडल प्रधान श्री देवेंद्र खंडेलवाल, मंत्री पवन अरोड़ा, जी, संजय गर्ग, सुखराम शर्मा, एम एस कलरा, आर एस पचौरी, राजेश कटिहा, सुदर्शन विष्ट, महेंद्र कुमार पाठक, नीरज माथुर, नूतन मिश्रा, ममता वेदी, शांति बिष्ट, सविता अरोड़ा, रश्मि अग्रवाल, रेनू बाष्णेय, प्रमोद अरोड़ा, कुसुम खंडेलवाल, गीता जोशी, गीता त्रिपाठी, राधा खंडेलवाल, सुनीता शर्मा, ललिता अनेजा, रेनू सूरी, कंचन अग्रवाल , सुषमा गुप्ता, मधु खंडेलवाल, सुमित्रा गंगवार, रेनू मिश्रा आदि !

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने बरेली में स्वास्थ्य विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा की

Fri Oct 6 , 2023
मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने बरेली में स्वास्थ्य विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा की दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री/चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने आज जनपद बरेली में रूहेलखण्ड मेडिकल कॉलेज स्थित नवनिर्मित रूहेलखण्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का फीता काटकर लोकार्पण किया।मा0 उप मुख्यमंत्री […]

You May Like

advertisement