आजमगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला ने कहा की 18 अक्टूबर को लखनऊ में शिक्षामित्र की स्थाईकरण की मांग को लेकर होने वाला धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने शिक्षा मित्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि संगठन में वह ताकत है जिसके बदौलत दुनिया का कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।जिसे संगठन ने कर दिखाया है।
श्रीं शुक्ल शनिवार को जिले के एक होटल में शिक्षा मित्रों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा मित्र सारे मतभेद भुलाकर एक जुटता का परिचय दे। और लखनऊ की रैली को सफल बनाएं।
प्रांतीय उप मंत्री व कोषाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने शिक्षा मित्रों में जोश भरते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों के स्थाई निराकरण तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हतास व निराश न हों एक एक शिक्षामित्रों को स्थाई कर सम्मान दिलाने के बाद ही संगठन दम लेगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का शिक्षा मित्रों ने माला पहना कर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव व संचालन महामंत्री हीरालाल सरोज ने किया।
इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार यादव,शिव शंकर राजभर, अशोक कुमार यादव, राजेश सिंह, रमाकांत यादव, उपेंद्र यादव, संगीता,रंजू सिंह,मंजू, लीला, चन्द्र कला, हरिकेश, ओमप्रकाश द्विवेदी, अमर शेखर, संजय राव, दुर्गेश कुमार गौतम, सहित दर्जनों शिक्षा मित्र मौजूद रहे। शिक्षा मित्रों ने हाथ उठा कर लखनऊ रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।