जौनपुर: कार व बाईक में हुई जोरदार टक्कर, बाईक सवार की हालत गंभीर

कार व बाईक में हुई जोरदार टक्कर, बाईक सवार की हालत गंभीर —

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार–(जौनपुर)–
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरचौली गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रजनीश गौतम पुत्र राम मूरत गौतम निवासी चौखड़ा (उम्र करीब 26वर्ष) अपनी बाईक से किसी कार्य हेतु तेजीबाजार जा रहा था जैसे ही वह अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बरचौली गांव के पास उसराबाजार, तेजीबाजार लिंक रोड़ पर पहुंचा तभी विपरित दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर की आवाज सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी होने पर रोते विलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए,वहीं सूचना पर अपने हमराहियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष तेजीबाजार राम प्रवेश कुशवाहा ने घायल को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा हॉस्पिटल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में लेते हुए थाने पर ले गए।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में आस्था के नाम पर करोड़ों का घपला : अशोक अरोड़ा

Mon Oct 9 , 2023
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में आस्था के नाम पर करोड़ों का घपला : अशोक अरोड़ा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उच्च स्तरीय जांच करवा, दोषियों से की जाएग वसूली।केडीबी ने 5 वर्ष में 35 करोड रुपए खर्च दिखाया ब्रह्मसरोवर के मेंटेनेंस पर।टूटे पत्थर, ब्रह्मसरोवर की दुर्दशा और गंदगी की भरमार दिखा रही […]

You May Like

advertisement