श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ त्रिपड़ी श्राद्ध अनुष्ठान पूजन।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
त्रिपिंडी अनुष्ठान से पितरों को किया जाता है शांत : महंत जगन्नाथ।
कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में विधिवत मंत्रोच्चारण के त्रिपड़ी श्राद्ध अनुष्ठान एवं पूजन किया गया। यह पूजन यजमान जंग बहादुर गोयत, सलिंद्र, गुरजंट गोयत, गुरप्रीत, सौरव, अजैब सिंह, युवराज, जश्न, परमजीत कौर इत्यादि ने पूरे विधिविधान के साथ सम्पन्न करवाया।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पण करने का यह पर्व है। उन्होंने बताया कि श्राद्ध व पितृ पक्ष में अक्सर देखते हैं कि कई लोगों के जीवन में परेशानियां समाप्त होने का नाम ही नहीं लेती। वे चाहे जितना भी समय और धन खर्च कर लें लेकिन काम सफल नहीं होता है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, दर्शन सिंह, नाजर सिंह, व सुक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में त्रिपड़ी श्राद्ध पूजन हुए यजमान।