भारत माता की जय के बीच अमृत कलश शहीद स्थल पर किया स्थापित।
तिरंगा के साथ नगर पंचायत जीयनपुर से निकली कलश यात्रा।
जे बी लाल
सगड़ी आजमगढ़ नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव, भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, और तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे के नेतृत्व में मेंरी माटी मेरा देश के कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई।कलश प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम पर बने शहीद स्थल पर स्थापित किया गया।
शासन की निर्देशानुसार पूर्व में नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों में जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया था। जिसे नगर पंचायत कार्यालय में सुरक्षित रखा गया। बुधवार को सभी वार्डो से एकत्रित किए गए कलश को लेकर लेकर भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव और तहसीलदार बीवी का नंद दुबे की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई, जो नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर प्रथम पर संपन्न हुई।इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार,एकलाख अहमद, मुन्ना यादव,राजू यादव, आलोक कुमार सिंह,चंद्रशेखर सिंह,नागेंद्र यादव,प्रेम सिंह आदि लोग मौजूद थे।