बरेली: उप जिलाधिकारी सदर ने ब्लॉक सभागार भोजीपुरा में ग्राम प्रधानो को संचारी रोग नियंत्रण, पराली प्रबंधन, लमपी स्किन डिसीज की दी जानकारी

उप जिलाधिकारी सदर ने ब्लॉक सभागार भोजीपुरा में ग्राम प्रधानो को संचारी रोग नियंत्रण, पराली प्रबंधन, लमपी स्किन डिसीज की दी जानकारी

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : विकास खण्ड भोजीपुरा के प्रांगण में लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने फीता काटकर किया l उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल जी ने भी अपना हेल्थ चेकअप कराया| इसके बाद लगभग समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, कार्यालय स्टाफ़ एवं अधिकाशं सफाई कर्मचारियों ने अपना-अपना हेल्थ चेकअप कराया | उप जिलाधिकारी सदर ने उक्त स्वास्थ्य चेकअप कैम्प का निरीक्षण किया और डॉक्टर टीम को आवश्यक निर्देश दिए I स्वास्थ्य की जांच कराने आये क्षेत्र वासियों से भी बात की | इसके बाद उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला परियोजना अधिकारी ने ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानो, ग्राम पंचायत सचिवो, पंचायत सहायको एवं रोजगार सेवको को, सरकार व शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, पराली प्रबंधन, लमपी स्किन डीसीज अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक जानकारी व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए I इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कमल कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) शशांक सक्सेना, सामुदाइक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) ने भी जानकारी दी | अंत में ब्लॉक प्रमुख ने सभी ग्राम प्रधानो, समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती पर हुई गोष्ठी

Fri Oct 13 , 2023
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती पर हुई गोष्ठी दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में समग्र क्रान्ति के पुरोधा भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की 121 वीं जयंती पर एक गोष्ठी का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित ने कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम का […]

You May Like

advertisement