गुरुग्राम के वरिष्ट पत्रकार हाशमी की पत्नी से दिनदहाड़े लूट करने वाले अपराधी शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस : सुरेन्द्र मेहता

गुरुग्राम के वरिष्ट पत्रकार हाशमी की पत्नी से दिनदहाड़े लूट करने वाले अपराधी शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस : सुरेन्द्र मेहता।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

यमुना नगर : मीडिया वेलबींग एसोसिएशन (रजिस्ट्रड) के महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर व गृह मंत्री अनिल विज को पत्र लिख अनुरोध किया है कि मूल रूप से गुरुग्राम वासी प्रदेश के वरिष्ट पत्रकार मलिक असगर हाशमी की पत्नी के गले से शनिवार 4 नवम्बर को दिनदहाड़े दो बाइक सवार सोने की चेन लूट कर फरार हो गए थे। लूट की वारदात साथ के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई। लेकिन आरोपियों ने चेहरे को ढांक रखा था। गुरुग्राम के सेक्टर 19 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। गुरुग्राम में दिनदहाड़े वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी से हुई लूटपाट के आरोपी शीघ्र गिरफ्तार किए जाएं।
मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन मेवात के जिला अध्यक्ष यूनुस अलवी ने कहा की ये वारदात बहुत ही निंदनीय है। गुरुग्राम जेसे सबसे सुरक्षित शहर में भी इस तरह दिनदहाड़े लूटपाट की घटना हो रही हैं। उन्होंने कहा पुलिस को चाहिए की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वरिष्ट पत्रकार मलिक असगर हाशमी ने बताया की उनकी पत्नी गुलरुख जहीन शनिवार को अपने
निवास 133/31 लक्ष्मण विहार फेज दो से सुबह साढ़े सात बजे अशोक विहार स्थित चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल जा रही थी। हरियाणा सेनेटरी हाउस से लगती 180 नंबर गली में अचानक काली बाइक पर दो लड़के आए। एक उतर कर पत्नी के पीछे आया और दूसरा बाइक पर बैठा रहा। बाइक पर बैठा बदमाश हेलमेट पहने हुए था और पत्नी के पीछे जाने वाला लड़का चेहरे पर सफेद कपड़ा लपेटे हुए था। उसने झपट्टा मार कर पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए । सेक्टर चार की चौकी में पांच नवंबर को शिकायत दर्ज करा दी गई है। उनका कहना है की दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से लोगों में एक दहशत है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ रंगोली महोत्सव प्रतियोगिता

Tue Nov 7 , 2023
मेंहनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ रंगोली महोत्सव प्रतियोगिता मेंहनगर तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चो द्वारा रंगोली महोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया जिसमे मेहनगर के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त किए कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया और की आगे यही […]

You May Like

advertisement