उत्तराखंड: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, नकदी बरामद,

जफर अंसारी

सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 5 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी बरामद

लालकुआँ। यहाँ हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने- खिलवाने वालों पर नैनीताल पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
सार्वजनिक स्थान में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 05 व्यक्तियों को लालकुऑं पुलिस ने गिरफ्तार कर नगदी भी बरामद की है।
नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दिवाली पर्व के आगमन पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खिलवाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में एसपी सिटी श्री हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं।
वहीं आज दिनाँक- 07/11/23 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ डी0आर0 वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान कृष्णा ट्रेंडर्स के सामने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और मौके से जुए की सामग्री ताश-पत्तों एवं कुल 42,580 रूपये बरामद भी किया हैं।
वहीं मामले में थाना लालकुऑं में 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों में रमेश सिंह नेगी उर्फ रामचन्द्र सिंह पुत्र श्री स्व0 खड़क सिंह निवासी कार रोड बिन्दुखत्ता, देवेन्द्र सिंह पुत्र आन सिंह निवासी राजीव नगर प्रथम बिन्दुखत्ता, त्रिभुवन सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी कार रोड इन्द्रानगर प्रथम बिन्दुखत्ता, दीपक सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी घोड़ानाला पश्चिमी बिन्दुखत्ता, चन्दन सिंह पुत्र स्व0 कुवंर सिंह निवासी राजीव नगर कार रोड बिन्दुखत्ता शामिल हैं।
गिरफ्तार लोगों के पास से जुए की सामग्री ताश पत्ते एवं 42580 रुपये नगद बरामद किए हैं।
जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी, व0उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहरा (द्वित्तीय), का0 प्रकाश बिष्ट, का0 कमल बिष्ट, का0 रामचन्द्र प्रजापति, का0 राजेश कुमार व हो0गा0 कन्हैया शामिल थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट को रिक्शा स्टैंड पर दो दिवसीय जय किसान आन्दोलन द्वारा किया गया विशाल धरना प्रदर्शन

Wed Nov 8 , 2023
कलेक्ट्रेट को रिक्शा स्टैंड पर दो दिवसीय जय किसान आन्दोलन द्वारा किया गया विशाल धरना प्रदर्शन आजमगढ़ जिला मुख्यालय स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर दो दिवसीय जय किसान आन्दोलन द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता बांकेलाल वह संचालन आशीष पटेल ने किया संयोजक व जय किसान आन्दोलन के प्रदेश […]

You May Like

advertisement