बरेली: भगवान श्री चित्रगुप्त शोभायात्रा में झाकियो ने सभी का मन मोहा

भगवान श्री चित्रगुप्त शोभायात्रा में झाकियो ने सभी का मन मोहा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : भगवान श्री चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा में चित्रगुप्त परिवार, भगवान राम दरबार, राधा कृष्ण, गणेश लक्ष्मी की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही । स्वरूपों ने सभी का मन मोहा। बरेली कैंट के बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल एवम मेयर उमेश गौतम ने आरती कर एवम शोभा यात्रा में पैदल चलकर सभी चित्रांश का उत्साहवर्धन किया। कायस्थ चेतना मंच की इस वर्ष 16वीं शोभायात्रा त्रिवटी नाथ मंदिर से निकाली गई। मंदिर परिसर में सबसे पहले रथ पर बैठे स्वरूप का आरती उतार कर संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट, राजन विधार्थी, डॉ पवन सक्सेना, बीजेपी महा नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, आदि ने पूजन किया। इस बार यह 16वीं शोभायात्रा का कुतुबखाना पुल निर्माण के कारण परंपरागत रूट को बदला गया था।
कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना के दिशा निर्देशन में शोभायात्रा शाम पांच बजे से बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। कायस्थ चेतना मंच सदस्य पीले कुर्ते में एवम महिलाएं लाल साड़ी में शामिल रहीं। यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर सूद धर्मकांटा होते हुए लल्ला मार्केट पहुंची । वहां उसका जोरदार आतिशबाजी कर स्वागत हुआ। लल्ला मार्केट से चित्रगुप्त चौक (कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप) से बानखाना होते हुए गुद्दड़ बाग के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर पहुंची रास्ते में जगह जगह फूल माला देकर स्वागत हुआ। बाद में चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त आरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ। यहां प्रवेश वर्मा एडवोकेट की पूरी टीम ने व्यवस्था संभालकर प्रसाद वितरण कराया। समाजसेवी मनोज भारती ने मंचासीन लोगो को पगड़ी बांधकर सम्मान किया। रथ पर सवार भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के साथ इस शोभायात्रा में अन्य कई आकर्षण एवम मोटर साइकिल सवार बेटियां भी शोभायात्रा के साथ चल रही थीं। सभी स्वरूपों को पुरस्कृत किया गया । शोभा यात्रा में शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, पार्षद शालिनी जौहरी, संजय राय, सतीश कातिब, चमन सक्सेना, कपिल कांत, दीपक सक्सेना, उदित सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना,अरुण सिन्हा, माया सक्सेना, ललिता सक्सेना, चित्रा जौहरी, श्याम दीप सक्सेना, आदित्य सक्सेना, गोविंद सक्सेना, उन्मुक्त शील, मुकेश सक्सेना, सुनील सक्सेना, प्रवेश वर्मा, शिव कुमार सक्सेना, अनिलेष सक्सेना, अभय भटनागर, मुकेश जौहरी, कमलेश जौहरी, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, वी के सक्सेना,आदि साथ में चल रहे थे। आरव सक्सेना ने सपत्नीक गुद्दरबाग में सभी स्वरूप एवम आगंतुकों का आरती एवम तिलक कर स्वागत किया। संरक्षक अनिल कुमार, डा पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, महासचिव अमित सक्सेना, पार्षद शालिनी सक्सेना ने सभी चित्रांशो का आभार व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: नॉवल्टी चौराहे पर माँझे की चपेट में आकर सीएमओ ऑफिस का कर्मी घायल

Fri Nov 10 , 2023
नॉवल्टी चौराहे पर माँझे की चपेट में आकर सीएमओ ऑफिस का कर्मी घायल दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : रोड़वेज स्थित बाग ब्रिगटान के रहने वाले मो शादाब रज़ा जोकि की सीएमओ ऑफिस में कार्यरत हैं,शादाब दीपमाला हॉस्पिटल से दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे जब नॉवल्टी पहुँचे तभी ऊपर […]

You May Like

advertisement