दीपोत्सव का जीवन के हर क्षेत्र में बहुत महत्व है:एसडीएम
सगड़ी /आजमगढ़ सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर में शुक्रवार को 21000 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। दीपोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने ने कहा कि जीवन में प्रकाश का बहुत ही महत्व है। जीवन के हर क्षेत्र को प्रकाशमय बनाने की जरूरत है। चाहे वह ज्ञान का क्षेत्र हो या दीपक का प्रकाश हो। छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली का आलोकन भी किया।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत राय, भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह, पुजारी रन विजय सिंह नई दीपोत्सव पर्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने सभी छात्रों और आगतों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। सत्य और संघर्ष के मार्ग पर चलने वालों की कभी हार नहीं होती। सत्य पर संघर्ष करने वालों का जीवन सदैव दीप के समान दूसरों को भी प्रकाशित करता रहता है।