![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231114_055519-1024x576.jpg)
कोंच:बजरिया रामलीला के लिये हुआ भूमि पूजन
रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन
कोंच नगर के बजरिया मे 21 नवंबर से शुरू होने जा रही बजरिया रामलीला के लिये आज रामलीला स्थल सब्जी मंडी बजरिया पर भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्वान पंडित राघवराम शास्त्री राहुल तिवारी,रामु पटैरिया सुधाकर द्वारा वैदिक रीति से भूमि पूजन कराया गया जबकि यजमान के रूप में श्री नवलकिशोर रामलीला समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अपनी भूमिका काका निर्वहन किया। भूमि पूजन के बाद मंच निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस अवसर पर समिति के मनोज पाटकर मंत्री भास्कर दुबे कोषाध्यक्ष चंदनसिंह यादव, सर्वा चरण वाजपेयी अमरेंद्र दुबे पवन सोनी, आनन्द दुबे गौरव तिवारी लला वाजपेयी सहित लोग मौजूद रहे।