![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231115-WA0009.jpg)
शीशगढ़ थाना द्वारा पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त धर्म सिंह को थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बहेडी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार व उनकी टीम के कांस्टेबल रोहित चौधरी, मोहित कुमार, रामवीर सिंह थाना शीशगढ़ द्वारा पंजीकृत मुकदमे के अंतर्गत पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त धर्म सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी सहोड़ा थाना शीशगढ़ उम्र 24 वर्ष को सोमवार को समय 10.17 बजे सहोड़ा तिराहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की गई।