रुद्रपुर: नगर निगम की प्रस्तावित 26 मार्च की बैठक में निगम की दुकानो मे बेतहाशा वृद्धि पर पुनर्विचार का बिन्दु शामिल नहीं किये जाने पर वयपारियो ने रोष प्रकट किया है। कह कि आज 23 मार्च को सुबह 9 बजे व्यापारी विधायक राजकुमार ठुकरा ल के कार्यालय में उनका घेराव करेगे।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि गत शाम वयपारियो की एक बैठक हुई। जिसमें सभी वयपारियो ने रोष वयक्त करते हुए कहा कि गत दिनों मेयर ने सैकड़ों वयपारियो के मध्य ये आश्वासन दिया था। कि प्रस्तावित नगर निगम की बैठक में किराये व तह बजारी,बढोतरी पर विचार किया जाएगा। मगर 26 मार्च की प्रस्तावित बैठक के लिए जो एजेंडा मेयर द्वारा तैयार किया गया है। उसमें किराये व तह बजारी के नाम पर कोई प्रस्ताव नहीं बनाया गया है। जिससे यह साबित होता है कि वह वयपारियो को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। मगर अब इस मामले में व्यापारी चुप रहने वाले नहीं हैं। मेयर की कार्याशैली से वयपारियो मे भारी रोष व्यापत है। जिसके चलते वयपारियो को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज सुबह 9 बजे विधायक कार्यालय पर विधायक राजकुमार ठुकरा ल का घेराव किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि प्रस्तावित नगर विकास मंत्री के रुद्रपुर आगमन पर व्यापारी जोर दार प्रदर्शन कर उनको भी ज्ञापन सौंपेंगे।
जुनेजा ने यह भी कहा कि नगर निगम के द्वारा को किराये और तह बजारी मे जो दस से तीस गुना भारी वर्दी की गई है। उससे यह साफ हो गया कि निगम के मेयर और नगर आयुक्त मनमाना रवैया अपनाकर गरीब वयपारियो का उत्पीड़न करना चाह रहे हैं। मगर व्यापारी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे। व्यापारी ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोर दार आदोलन चला कर उनका चेहरा समाज के सामने लाएंगे। बैठक में राम लाल अदलखा।मुलख राज सुखीजा,एस पी भारद्वाज,सुरेन्द्र सिंह,जतिन नागपाल।इरशाद अहमद, संजीव पुजारा,पंकज सुखीजा,दर्शन सिंह चौहान आदि व्यापारी मौजूद थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट