बरेली: जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर लिया आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा

दीपक शर्मा (संवाददाता)

धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने वाले किसानों का 48 घण्टो के अंतर्गत किया जाये भुगतान-जिलाधिकारी‌

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज तहसील मीरगंज में क्रय संस्था यूपीएसएस द्वारा संचालित व मण्डीयार्ड द्वितीय में स्थापित राजकीय धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि क्रय केन्द्र पर जिन कृषकों द्वारा अपना धान विक्रय किया जा रहा है उनका ससमय भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने जानकारी ली कि इस क्षेत्र में किस प्रजाति का धान अधिक होता है और विक्रय के लिये आता है। जिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र पर लगे कांटे आदि की प्रमणिता को भी जांचा गया।
 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान खरीद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान 48 घंटे में किया जाए। धान विक्रय करने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। असुविधा की स्थिति में प्रयोग किये जाने वाले नम्बरों 0581-400 2279 एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 एवं व्हाट्सएप नंबर 7839565063 को भी क्रय केन्द्रों पर चस्पा करने के निर्देश दिये, जिससे किसान बन्धु उन नम्बरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मीरगंज, डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार पाण्डेय, क्रय केन्द्र प्रभारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रति भारत के लोगों में जागरूकता फैलाने तथा 12 प्रतिष्ठित ज्योर्तिलिगों व 50 से ज्यादा मंदिरों के दर्शन करने के उद्देश्य से निकली कार यात्रा को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झण्डी

Sun Nov 19 , 2023
मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रति भारत के लोगों में जागरूकता फैलाने तथा 12 प्रतिष्ठित ज्योर्तिलिगों व 50 से ज्यादा मंदिरों के दर्शन करने के उद्देश्य से निकली कार यात्रा को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झण्डी दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : मा0 प्रधानमंत्री श्री […]

You May Like

advertisement