ऑनलाइन होगा कुरुक्षेत्र में कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम : सतबीर कौशिक।

ऑनलाइन होगा कुरुक्षेत्र में कल्चरल एक्सचेंज कार्यक्रम : सतबीर कौशिक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र के 40 विद्यार्थी कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में होंगे शामिल।
कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र तथा सोनीपत को पार्टनर बनाया गया।
हरियाणा एक- हरियाणवी एक कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के बच्चे होंगे रूबरू।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च :- एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम की अगली कड़ी में हरियाणा एक- हरियाणवी एक कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा प्रदेश की संस्कृति व सौहार्द से विद्यार्थी परस्पर विचार सांझा कर सकेंगे। इस बारे में समग्र शिक्षा अभियान कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र व सोनीपत के स्कूलों से विद्यार्थी परस्पर दोनों जिलों की सांस्कृतिक, भौगोलिक स्थिति, भाषाई भिन्नता एवं प्रसिद्ध मंदिर व तीज त्यौहारों के साथ-साथ विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों, खिलाड़ियों व शिक्षा के क्षेत्र में नए नए बदलाव से रूबरू हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि खानपान में भिन्नता एवं समानता के साथ जनसंख्या विवरण व रोजगार की स्थिति का आकलन विद्यार्थी इस कार्यक्रम से कर पाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा हरियाणा के सभी जिलों के विद्यार्थियों को जिन्होंने कला उत्सव टैलेंट सर्च तथा स्पेल बी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे विद्यार्थी अपने अपने जिला की मुख्य चीजों की आपस में चर्चा करेंगे। कौशिक ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र को इस कार्यक्रम के अंतर्गत सोनीपत जिला को पार्टनर बनाया गया है। इसी प्रकार राज्य के सभी जिलों का एक अन्य जिला पार्टनर बनाया गया है। कौशिक के अनुसार कुरुक्षेत्र के 40 विद्यार्थी इस कार्यक्रम की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसकी पूरी कार्य योजना बना ली गई है तथा ऑनलाइन यह कार्यक्रम 24 मार्च को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में आयोजित होगा। सहायक परियोजना संयोजक ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र की महिमा तथा कुरुक्षेत्र में सभी धार्मिक स्थानों का महत्व, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, एनआईटी, आयुष विश्वविद्यालय, कल्पना चावला तारामंडल, पैनोरमा, श्री कृष्ण संग्रहालय, ब्रह्मसरोवर, भद्रकाली मंदिर, ज्योतिसर, बाणगंगा इत्यादि सभी स्थानों के बारे में कुरुक्षेत्र विद्यार्थी ही सोनीपत के विद्यार्थियों को जानकारी देंगे व दर्शन करवाए जाएंगे। कौशिक ने बताया की यह कार्यक्रम हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों को सोनीपत लेकर के जाना था और सोनीपत के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र आना परंतु कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम को ऑनलाइन करने का निर्णय हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा लिया गया है। कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
जानकारी देते हुए कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में शहीदों की कुर्बानी को किया गया याद।

Tue Mar 23 , 2021
केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में शहीदों की कुर्बानी को किया गया याद। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 देश की आजादी में सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का बहुत बड़ा योगदान। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : – श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम […]

You May Like

advertisement