देव दीपावली पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होगा विशेष पूजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
देव दीपावली पर किया जाएगा दीप दान।
कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार हर त्यौहार का अपना विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है।
महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि हर बार की तरह श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में देव दीपावली पर विशेष पूजन होगा। यह सर्वकल्याण की भावना से होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पवित्र कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 27 नवम्बर के दिन रखा जाएगा। देव दीपावली पर पवित्र नदी व तीर्थ में स्नान और दीपदान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इस दिन दीप दान करने की परम्परा है। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। इस क्रम में भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बड़े स्तर पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाता है।
अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।