शहीदों का शहीदी दिवस संकल्प रूप में मनाना चाहिए :- डॉक्टर कोछड़
मोगा: [ प्रेम शर्मा ब्यूरो चीफ] =
भारतीय जागृति मंच मोगा द्वारा जागृति भवन में आज देश के महान क्रांतिकारियों शहीद- ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंच के मुख्य संस्थापक डॉ.दीपक कोछड़ ने संबोधन करते हुए कहा कि शहीद- ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव देश के महान क्रांतिकारियों की कुर्बानी के कारण आज हम आजादी का आनंद ले रहे हैं। लेकिन क्रांतिकारियों ने देश को आजाद करवाने के लिए कुर्बानी देते समय जो सपने संजोए थे वह सपने आज तक पूरे नहीं हुए।देश की राजनीतिक पार्टियों के राजनेताओं का केवल आज के दिन शहीदों को याद कर लेना उनके प्रति श्रद्धा नहीं है।लेकिन जो उन्होंने अपने देश के लोगों के लिए सपने संजोए थे वह सभी अधूरे हैं।भारत सोने की चिड़िया कहलाने वाले हमारे देश में आज भ्रष्टाचार नशाखोरी, बेरोजगारी अराजकता का पूरा बोलबाला है महंगाई के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।ऐसे में राजनीतिक पार्टी के राजनेताओं को इसे गंभीरता से लेना चाहिए ताकि भारत का हर नागरिक अपना जीवन खुशी से जी सके। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं व मंच के सदस्यों ने देश की आजादी के लिए महान क्रांतिकारियों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया।इस अवसर पर मंच के चेयरमैन वेदव्यास कंसल के पुत्र दीपक कंसल फरीदाबाद से विशेष रूप से उपस्थित हुए। जब कि मनदीप कपूर, राकेश सितारा, मंगत राम गोयल, डॉ कुणाल कोछड़, संजीव अरोड़ा गुलशन अरोड़ा ,संतराम गुप्ता, हरीश धीर, रमनदीप और हर्षित खेड़ा आदि सदस्य शामिल हुए।इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
फोटो कैपशन: भारतीय जागृति मंच के संस्थापक डाकटर दीपक कोछड़ संबोधन करते हुए: =