राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: की ओर से स्वामी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष [संत प्रकोष्ठ] किया मनोनीत।
चंडीगढ़ : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब ] = राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक परम पुज्यनीय श्री राज राजेश्वरी गिरी महांराज जी ने संतों की सुरक्षा,गंगा गऊ गौरी (मातृ नारी शक्ति ) की सुरक्षा, वेदों एवं श्री सनातन धर्म के उत्थान हेतु इस संगठन का गठन किया है। इस संगठन का विस्तार पूरे भारत वर्ष में निरंतर हो रहा है। इसके अंतर्गत हरियाणा प्रदेश की धर्म नगरी कुरूक्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ समाज सेवी,उच्च कोटि विद्वान,धर्म कर्म में निष्ठावान, कर्मठ एवं धर्म प्रचारक स्वामी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक जी को संगठन की कार्यकारिणी कमेटी की ओर से ☆हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष☆ संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सभी महापुरुषों की ओर से कौशिक जी को इस जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी। संत समाज धार्मिक एवं समाजिक संगठनों में स्वामी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक जी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद पंजीकृत इकाई पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी, उतराखंड से प्रदेश अध्यक्ष स्वामी चंद्र शेखर जोशी जी महांराज,श्री ब्राह्मण सभा [पंजाब] एवं श्याम सेवा सोसायटी इत्यादि ने स्वामी जी को हार्दिक शुभकामनाएँ भेंट की।
स्वामी जी ने कहा कि संत समाज द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा एवं कर्मठता से निभाएंगे। उन्होंने पुज्यनीय स्वामी श्री राज राजेश्वरी गिरी महाराज जी परिषद के संस्थापक एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों, संत समाज, धार्मिक एवं समाजिक संगठनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।