उत्तराखंड:-क्षेत्रिय पार्टी की सर्वदलीय बैठक सम्पन्न,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक
भारतीय अंत्योदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलवीर तलवाड़ जी की अध्यक्षता में कल एक सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें 6 राजनीतिक पार्टियों शामिल हुई,
आगमी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी क्षेत्रिय पार्टी एक संयुक्त मोर्चा बनाकर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब रहेंगे,
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष श्री पी.सी.तिवारी, जगदीश ममगई,प्रभात ध्यानी, पहाड़ परिवर्तन पार्टी के वीर सिंह के अलावा गंगा गिरी गोस्वामी, गैरसैंण राजधानी के आंदोलन कारी नेता लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, उक्रांद से सेमवाल जी व संजय बहुगणा, भारतीय अंत्योदय पार्टी से प्रदेश प्रभार राजपाल सिंह,रामचंद्र उपाध्याय,अरविंद सिंह,चक्रधर डिमरी जी, इंददेव शुक्ला जी, सतीश शर्मा, रामविलास तांती, और महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा रानी आदि ने अपना पक्ष रखा,