गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी में चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को श्रद्धा से मनाया।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
कुरुक्षेत्र : बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा फौजी कॉलोनी की ओर से गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी में गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों का शहीद दिवस मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में गुरुग्रंथ साहिब जी की हजूरी में साध संगत ने अरदास की। साध संगत को संबोधित करते हुए हिन्दू सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि साहिबजादो की राष्ट्रभक्ति और धर्मनिष्ठा सदैव हर भारतवासी को राष्ट्र व संस्कृति के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देती रहेगी। साहिबजादो ने छोटी उम्र में मातृभूमि व धर्म की रक्षा हेतु दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया। उन्होंने कहा कि साहिबजादो की शौर्यगाथा हमारी धरोहर है। श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना सारा परिवार समाज के लिए बलिदान दिया, जो हमारे लिए प्रेरणा है। आज हम सबको संकल्प लेना चाहिए और अपने देश व समाज में अच्छे कार्य करे। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा बनाकर रखे और अपनी संस्कृति को याद दखे। इस अवसर पर संगत को दूध व बिस्कुट का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सभा के प्रधान संजीव सिंह सन्नी, उप प्रधान गुरचरण सिंह, महामंत्री कुलवंत सिंह भट्टी, सह सचिव सुरेंद्र छिंदा, कैशियर लखविंद्र सिंह लक्खा, संरक्षक सुखविंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत कौर, बलबीर, करनैल सिंह, कुलदीप सिंह, शीतल सिंह, गौरा, मोहन सिंह खालसा, हरचरण सिंह व अन्य साध संगत ने सेवा की।
प्रसाद वितरित करते सेवादार।