विकसित भारत संकल्प यात्रा से दी जा रही योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

नागरिकों ने लिया विकसित भारत बनाने का संकल्प

जांजगीर-चांपा 30 दिसंबर 2023/  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कोटिया, नेगूरडीह, कांसा (नेगूरडीह मुख्यालय), जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत हेडसपुर, बक्सरा, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत अर्जुनी, करुमहू, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरिया, भैंसो, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत तलदेवरी, सेमरिया एवं नगरीय निकाय नवागढ़ और राहौद में पहुंचा और अधिकारियों-कर्मचारियों ने नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकजन उपस्थित हुए जिन्हें भारत को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को इन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में पहुंचेगी –
        विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 दिसम्बर को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खैरताल, कटौद, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत अंगारखार, पंतोरा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत नंदेली, झिलमिली, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बिर्रा, सोनादाह एवं नगरीय निकाय खरौद और शिवरीनारायण में आयोजित किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा समाधान के संबंध में बैठक आयोजित

Sat Dec 30 , 2023
जांजगीर-चांपा 30 दिसंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा, अकलतरा एवं पामगढ़ के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय और लेखा संबंधी विवरणों के संबंध में व्यय प्रेक्षक श्री विमल चंद्रदास की अध्यक्षता में जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के […]

You May Like

advertisement