केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहा है एन.एस.एस. शिविर।

कुरुक्षेत्र, 30 दिसम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहे एन.एस.एस. कैंप के अवसर पर छात्राओं व स्वयंसेविकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा की बेहद प्रभावी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। श्री कृष्णा मार्शल आर्ट संस्थान के अध्यक्ष तथा मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को मार्शल आर्ट की बेहद ही कारगर आत्मरक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। जिनका प्रयोग कर भिन्न-भिन्न परिस्थितियों में वे अपना बचाव कर सकती हैं। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि आज जब भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तो छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेना अनिवार्य हो गया है। शिविर की संयोजिका प्रमिला शर्मा ने छात्राओं को कहा कि हमें किसी भी छेड़छाड़ की हरकत व स्थिति का जमकर विरोध करना चाहिए।
छात्राएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरे ब्रह्मांड की भाषा है गणित : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sun Dec 31 , 2023
पूरे ब्रह्मांड की भाषा है गणित : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग द्वारा “रीसेंट ट्रेंड्स इन मैथेमेटिकल साइंसेज” विषय पर सीनेट हाल में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 30 दिसम्बर : आई. आई. टी. दिल्ली के गणित विभाग के पूर्व अध्यक्ष […]

You May Like

advertisement