शीतलहर में गरीब का जरूरतमंद के लिए वार्ड 15 हजियापुर क्षेत्र वासियों को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कंबल का किया वितरण
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा शीत लहर में जरूरतमंद लोगों के लिए प्रत्येक वार्ड में कंबल का वितरण किया जा रहा है
जिससे उनका ठंड में बचाव हो सके जिसके तहत आज वार्ड 14, 15 और 16 में कंबल का वितरण किया गया
भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा इस ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया जा रहा है जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिलेगी
भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहा ठंड के मौसम में कंबल का जो वितरण किया जा रहा है वह सराहनीय है इससे जरूरतमंद लोग अपना ठंड में बचाव कर सकते हैं मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है यह भी कार्य समाज सेवा का किया जा रहा है इस मौके पर प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, पूरन लाल प्रजापति, मीडिया प्रभारी भाजपा बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, बबलू पटेल, विवेक पटेल, राजीव कश्यप, विजय कुमार, प्रमोद रघुवंशी, गुरबचन, प्रदीप पाल, मनु गुप्ता, सुशील सक्सेना, जगदीश सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।