कम्बल, गर्म वस्त्र एवं भोजन वितरण कार्यक्रम
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को कोहाड़ापीर पर कम्बल वितरण, गर्म वस्त्र वितरण एवं भोजन वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें क्लब के संरक्षक प्रो. एन.एल.शर्मा ने कहा कि मानव सेवा क्लब लगातार मानव सेवा के काम करता रहा है। यह सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसको हर एक को करते रहना चाहिए। इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों को भोजन, कम्बल एवं गर्म वस्त्र बांटे गये। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष ए.पी.गुप्ता, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इं. ए.एल. गुप्ता, मुकेश सक्सेना, ब्रजेश सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, अरूणा सिन्हा, इं. के.बी. अग्रवाल, इं. डी.डी.शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, राहुल शर्मा, सुधीर मोहन, मीरा मोेहन, सुनील कुमार शर्मा, गंगाराम पाल, अविनाश सक्सेना, कुसुम लता गुप्ता ,कविता सक्सेना,एन. एल.शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।