उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक
देहरादून। मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री  हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  हरीश रावत  को चिकित्सकों द्वारा दिल्ली एम्स के लिये रैफर किये जाने पर मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि  हरीश रावत  दिल्ली एम्स में उपचार हेतु जा सकें। 
मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित राज्य के स्थानिक आयुक्त को दिल्ली में एम्स प्रबंधन और चिकित्सकों से समन्वय कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि  हरीश रावत  शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान दे सकें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: वनाग्नि रोकने के लिए युद्ध स्तर पर की जाए तैयारियां: मुख्यमंत्री

Thu Mar 25 , 2021
उत्तराखंड: वनाग्नि रोकने के लिए युद्ध स्तर पर की जाए तैयारियां: मुख्यमंत्रीप्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  प्रमुख वन संरक्षक  राजीव भरतरी को निर्देश दिये हैं कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिये पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। इसके लिये युद्धस्तर पर तैयारियां कर ली […]

You May Like

advertisement