महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
रुद्रपुर:महिला एवं सामाजिक जागरूकता कल्याण समिति द्वारा अटरिया मंदिर के पास होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोग मनोरंजन के रूप में देखते हैं। लेकिन आज इसको एक शिक्षा के रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान बताया गया कि किस तरह जैसे हम होली मे एक दूसरे से प्रेम भाव से मिलते हैं। अगर एसे ही प्रेम भाव हम अपने जीवन में रहे तो हर तरह की सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में सफल होंगे। वहीं संगठन की महिलाओं को अपने स्वास्थय के बारे में जागरूक रहने की सलाह दी गई। इस दौरान करोना संक्रमण के प्रति भी कार्यक्रम मे शामिल महिलाओं को जागरूक किया गया। करोना संक्रमण से बचाव के लिए एक नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं के माध्यम से बताया कि किस तरह इसं संक्रमण से स्वयम को सुरक्षित रखा जा सकता है। समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा नरेन्द्र जैन ने बताया कि इस करोना संक्रमण के बढते प्रभाव को देखते हुए होली का त्योहार शालीनता से फूलों और गुलाबो की होली से मनाया जाना चाहिए। समारोह में शामिली सभी महिलाओं एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है। वहीं समिति अध्यक्षा उषा जैन ने सभी महिलाओं को एक जगह एकत्रित करते हुए। सभी को समाज में अपनी भागीदारी देने का आव्हान किया। इस दौरान होली मिलन समारोह में महिलाओं ने विभिन्न तरह के सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं महिलाओं ने अलग अलग लोक गीतों पर नरतय भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से श्रीमती राधा देवी, श्रीमती शालिनी, कविता, ममता, सीता, सुमन, दुर्गा, हेमा,परि,संजू तिवारी, इशू ,सोनाक्षी,सुमन रानी,अनीता, किरन,बबबी, विमला, किरन,पूजा, अंजलि, गुंजन, परमिला, विशाखा, दुर्गा ,बेबी मिश्रा, पूजा, सुषमा आदि महिलाएं मौजूद थी। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट