लाइफ स्किल कैम्प में छात्राओं को कृष्णा ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
किशोरावस्था तथा व्यक्तिगत स्वच्छता से करवाया अवगत।
कुरुक्षेत्र, 8 जनवरी : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लाइफ स्किल कैम्प का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अश्विनी कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डा. सोनिया सतीजा के किशोरावस्था तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर वक्तव्य के साथ हुई। छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को डा. सतीजा के साथ सांझा किया। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया। शिविर के दूसरे सत्र में फाइन आर्ट्स की विशेषज्ञा मोनिका ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार से पेपर कटिंग करना सिखाया। इसी क्रम में अंग्रेजी प्राध्यापिका सुमन गौतम ने विचारों के आदान प्रदान की शैली के बारे में अवगत करवाया। डा. चंद्र प्रकाश ने बागवानी के विभिन्न टिप्स बताए। इस मौके पर कार्यक्रम का कृष्णा ने निरीक्षण करते हुए शिविर का महत्व बताया। कार्यक्रम में अंजू यादव, वंदना आर्य, अनीता, श्वेता मनोचा एवं पूजा मान इत्यादि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाग लेते हुए लड़कियां एवं विशेषज्ञ।