बिंदुखेडा मे अफीम की खेती का हुआ भंडाफोड 51 किलो अफीम पौधा व 11 किलो अफीम पोस्ट बरामद।

जनपद उधम सिंह नगर-पुलिस रुद्रपुर बिंदुखेडा मे अफीम की खेती का हुआ भंडाफोड 51 किलो अफीम पौधा व 11 किलो अफीम पोस्ट बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद श्रेत्रानतगरत नशे की पारवती पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालो के विरुद्ध सतर्क दरषटी रख कड़ी कार्रवाई किये जाने हेतु पारदर्शिता किया गया है। उक्त परिप्रेक्ष्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी अमित कुमार और कोतवाल एनएस पंत पुलिस बल के साथ ग्राम बिंदुखेडा पहुँचे व इस दौरान पुलिस टीम नदियों के किनारे बनी कच्ची शराब की भट्ठियाँ तोड़ कर वापिस लौट रही थी। कि नज़र पास के खेत में खडी अलग किस्म की फसल पर पड़ी। नाला पार कर इस खेत में पुलिस कर्मी पहुँचे तो देखा कि पास के खेत में गेहूँ की फसल खड़ी है। किन्तु किनारे के खेत में अलग किस्म की फसल है। जिसमें छोटे छोटे हरे रंग के दाने लगे हैं। उक्त फसल को देखकर टीम को कुछ संदेह हुआ। पुलिस के विभागीय अनुभव के आधार पर उक्त फसल को अफीम होना तसदीक किया गया। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी। और अफ़ीम पौधों को कब्जे पुलिस लिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि यह खेत हरवंश सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरजन सिंह निवासी बिंदुखेडा रुद्रपुर का है। जो मौके पर मौजूद नहीं मिला। हरवंश के विरुद्ध 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हरवंश की गिरफ्तारी हेतु हरवंश के घर पर दबिश दी गई तो ज्ञात हुआ कि वह घर से फरार हो गया है। गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रगतिशील महिला एकता केंद्र द्वारा कार रोड स्थित कार्यालय के सम्मुख एकत्र होकर लालकुआं रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Fri Mar 26 , 2021
स्लाग, धरना रिपोर्टर, जफर अंसारी स्थान, लालकुआ एंकर, लालकुआ कृषि कानून रद्द करने की मांग पर किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा आहूत 26 मार्च के भारत बन्द के समर्थन में आज भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा, पछास, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र द्वारा कार रोड स्थित कार्यालय के सम्मुख एकत्र होकर […]

You May Like

advertisement