विनोद अरोड़ा बने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
कुरुक्षेत्र :- भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड राष्ट्रीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री महासचिव मेवा सिंह राणा ओर भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हरियाणा प्रान्त के अध्यक्ष विजय बजाज फतीयबाद ने कुरुक्षेत्र से पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार विनोद अरोड़ा को कुरुक्षेत्र जिला का नया अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार विनोद अरोड़ा विगत कई वर्षों से भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ओर हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच से सक्रिय रूप से जुड़े हुए है। इस के अलावा वे धर्मनगरी की कई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए है। मंच ने साथ ही कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार सतनाम को मंच का हरियाणा प्रान्त के प्रदेश सचिव भी बनाया है। वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह शाहाबाद से पंजाबी ट्रिब्यून से जुड़े हुए है।