विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पर महंत राजेंद्र पुरी ने ग्रामीणों को दी जानकारी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मानव सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए है।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने शुक्रवार को करीब दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से समाज कल्याण एवं राष्ट्रहित के साथ मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि हर वर्ष पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस एक विषय एवं लक्ष्य के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस नागरिकों का सम्मान और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा के विषय के साथ मनाया जा रहा है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस लोगों को आपदा से उबरने में नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य है लोगों के बीच तैयारी, बचाव और आत्म-सुरक्षा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। साथ ही इस दिन उन लोगों को भी सम्मानित किया जाता है जो नागरिकों की सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए काम करते हैं। इस मौके पर दरबार के मुख्य सेवक राज कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग कुरुक्षेत्र पहुंचे

Sat Mar 2 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रदेशस्तरीय वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन की सफलता के लिए युवाओं की बैठक ली। कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा युवा इकाई के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग कुरुक्षेत्र में बैठक के लिए पहुंचे। उनका युवाओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बैठक की […]

You May Like

Breaking News

advertisement