![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/03/1000017908.jpg)
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
महाशिवरात्रि पर शुरू हुए भजन संकीर्तन।
कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में महाशिवरात्रि उत्सव को लेकर अनुष्ठान प्रारम्भ हो चुके हैं। शनिवार को भी सूर्यपुत्र शनिदेव के पूजन एवं तेलभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर भी अभिषेक किया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस बार भव्य महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। संत महापुरुषों की मौजूदगी में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बारात को लेकर गीत व भजन होंगे। यह भजन संकीर्तन का सिलसिला अभी से प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को खुश करने के लिए महाशिवरात्रि दिन सबसे खास माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाषिभेक करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, नरेंद्र कुमार, दर्शन, हरिओम इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।