वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
विश्व के हर कोने में सनातन धर्म की आवाज बुलंद हो रही है।
कुरुक्षेत्र, 5 मार्च : देश विदेश में सनातन धर्म का प्रचार कर रहे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व के हर कोने में सनातन धर्म की आवाज बुलंद हो रही है। आज सनातन में विश्वास करने वाले भारतीयों का सिर भी गर्व से उठता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदू के स्वाभिमान को जगाया है। मोदी निश्चित रूप से आज सनातन के प्रतीक हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि आज देश के संत महापुरुषों को भी विश्वास है कि भारतीय संस्कृति सुरक्षित होने के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में इतना दम है, क्योंकि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। आज देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। क्योंकि मोदी जो गारंटी देते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर इसका गवाह है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास कार्य कर रहे हैं तथा संत महापुरुषों को पूरा मान सम्मान दे रहे हैं।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।