प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च को वर्चुअल माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे संवाद

जिले के 9 स्थानों पर किया जाएगा सीधा प्रसारण

जांजगीर-चांपा 06 मार्च 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 06 मार्च को स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, संगठनों की महिलाएं वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले के 09 स्थानों में प्रधानमंत्री संवाद कार्यकम का आयोजन किया जाएगा।
      श्री गोकुल कुमार रावटे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम जनपद पंचायत अकलतरा के कुषि उपज मंडी अकलतरा ग्रामीण और नरियरा में, जनपद पंचायत बलौदा के जनपद पंचायत बलौदा एवं पहरिया में, जनपद पंचायत पामगढ़ के सद्भावना भवन पामगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलमुला में, जनपद पंचायत नवागढ़ के जांजगीर ग्रामीण-ऑडिटोरियम जांजगीर डीपीआरसी के बगल में एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के जनपद कार्यालय बम्हनीडीह एवं ग्राम पंचायत देवरी, सारागांव में आयोजित किया जाएगा।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या धाम की यात्रा करके श्रद्घालुओं को होंगे भगवान श्रीराम लला के दर्शन : सांसद नायब सिंह सैनी

Wed Mar 6 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने आस्था स्पेशल ट्रेन को लाइट दिखाकर किया रवाना।अयोध्या के लिए कुरुक्षेत्र से 1504 श्रद्घालुओं का जत्था हुआ रवाना।ट्रेन रवाना होने से पहले हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति। कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement