अयोध्या धाम की यात्रा करके श्रद्घालुओं को होंगे भगवान श्रीराम लला के दर्शन : सांसद नायब सिंह सैनी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने आस्था स्पेशल ट्रेन को लाइट दिखाकर किया रवाना।
अयोध्या के लिए कुरुक्षेत्र से 1504 श्रद्घालुओं का जत्था हुआ रवाना।
ट्रेन रवाना होने से पहले हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति।

कुरुक्षेत्र 6 मार्च भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि अयोध्या धाम की यात्रा करने वाले श्रद्घालुओं को भगवान श्रीराम लला के दर्शन होंगे। इस अयोध्या नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से श्रीराम मंदिर में फिर से श्रीराम लला की मूर्ति को स्थापित किया गया। इस मूर्ति की स्थापना से देश-दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था भी पूरी हुई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी बीती रात कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम से पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के शीर्ष नेता एवं प्रभारी फणिन्द्र शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, स्वामी धर्मदेव जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय पहलवान और युवा भाजपा नेता योगेश्वर दत्त, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी ने अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल टे्रन को हरी झंडी व लाइट दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में कुरुक्षेत्र जिले से 1504 श्रद्घालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस ट्रेन में बैठे श्रद्घालुओं से सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत की और सबसे मन की बात को साझा भी किया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, उपाध्यक्ष उमा सुधा, भाजपा जिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, तेजेंद्र गोल्डी, जसविंद्र सैनी, हरियाणा घूमंतु जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जयसिंह पाल, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान, सुशील राणा, सुरेश सैनी कुक्कू, सोम रामगढ़ रोड, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, दीपक चौहान, रमेश सैनी, हरमेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इस ट्रेन को रवाना करने से पहले हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा शानदार धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर ट्रेन का माहौल भक्तिमय बना दिया।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा भारवर्ष राममय और भावुक है। पांच शताब्दियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह क्षण आया है और देशवासियों का सपना साकार हुआ है। अयोध्या नगरी में राम लला के गर्भग्रह में विराजमान होने पर पूरा देश भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है। अयोध्या नगरी दुनिया के मानचित्र पर स्थापित हो चुकी है। अयोध्या सहित पूरा देश राम उत्सव में उत्साहित है। रावण का वध कर जब भगवान राम अयोध्या वापस लौटे थे, उनका राजतिलक हुआ था उस समय जो उत्सव था आज वैसा ही उत्सव पूरे देश में दिखाई दे रहा है। भगवान श्रीराम के विराजमान होने से पूर्व देश और प्रदेश में श्रीराम के आगमन का जो माहौल बना वह अभूतपूर्व है। भगवान राम हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव अपनी संस्कृति को संरक्षित करने और अपनी विरासत पर गर्व करने के लिए लगातार हमें प्रेरित करते आ रहे हैं। कोई भी देश अपनी संस्कृति और विरासत को सहेजे बिना समृद्ध नहीं हो सकता यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने चरितार्थ करके दिखाई है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सनातन के शासन और राम राज्य की पुन: स्थापना का दिन है। सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है। इस गौरवशाली पल का पूरा देश साक्षी बना है। हमें गर्व है लोकप्रिय व तपस्वी की अनुभूति दिलाने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता के नेतृत्व में हम इस गौरवशाली क्षण के भागीदार बने हैं। इस जिले से जाने वाले श्रद्घालु श्रीराम लला के दर्शन करने के लिए उत्साहित और आतुर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र जिले से 1504 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन से जा रहे है। इन सभी श्रद्घालुओं के लिए संगठन की तरफ से तमाम व्यवस्थाए की गई है। कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काफी हलचल थी बच्चे बूढ़े और जवान सभी जोश में थे और खुश थे क्योंकि आज कुरुक्षेत्र से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी और अयोध्या के बीच एक अनोखा संगम भी स्थापित होगा। दोनों तीर्थ स्थलों के दर्शन होने से श्रद्घालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को देखने और आत्मसात करने का अवसर भी मिलेगा।
भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अयोध्या जाने वाले इच्छुक श्रद्घालुओं का पंजीकरण किया गया और 1504 श्रद्घालु अयोध्या के लिए रवाना हुए है। इनके लिए तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई है। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप व उपाध्यक्ष उमा सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਚਹਿਰੀਆਂ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਅਤੇ ਸਬ ਤਹਿਸੀਲਾਂ ਜ਼ੀਰਾ, ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿੱਚ 09 ਮਾਰਚ, 2024 ਨੂੰ ਲੱਗੇਗੀ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ

Wed Mar 6 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ 06 ਮਾਰਚ, 2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਾਨਯੋਗ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੀਗਲ ਸਰਵਿਸਜ਼ ਅਥਾਰਟੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਐੱਸ. ਏ. ਐੱਸ. ਨਗਰ (ਮੋਹਾਲੀ) ਜੀ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਮਾਨਯੋਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨਜ਼ ਜੱਜ ਸਹਿਤ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ […]

You May Like

Breaking News

advertisement