बलौदाबाजार, 07 मार्च 2024/ पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा केन्द्र पं.चक्रपाणी शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में रविवार 10 मार्च 2024 को अपरान्ह 12ः00 से 02.00 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपने रोल नम्बर की जानकारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए अलग से किसी प्रकार का प्रवेश पत्र जारी नही किया जायेगा।
Next Post
प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Thu Mar 7 , 2024