फिरोजपुर दिनांक-07.03.2024 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल दिनांक 08 मार्च, 2024 को फिरोजपुर मंडल के एक रेलवे स्टेशन तथा एक रेलगाड़ी का संचालन पूर्णतया महिला रेलकर्मियों द्वारा की जाएगी। रेलवे स्टेशन फिरोजशाह होगा जहाँ महिला रेलकर्मियों द्वारा सभी जिम्मेदारियां संभाली जाएँगी। फिरोजशाह रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन और सुरक्षा की भूमिका महिला रेलकर्मी द्वारा निभाई जाएँगी। लुधियाना और फिरोजपुर के बीच संचालित होने वाली रेलगाड़ी संख्या 04997 महिला रेलकर्मियों द्वारा संचालित की जाएगी। इस रेलगाड़ी में लोकोपायलट तथा ट्रेन मेनेजर की जिम्मेदारी महिला रेलकर्मी निभाएंगी।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बताया कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरन्तर बढ़ रही है। हमें आने वाले वर्षों में ऐसे प्रयास करने चाहिए जिनसे महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाया जा सके, तभी हम इस वर्ष की थीम – “महिलाओं में निवेश : प्रगति में लाएं तेजी” के सपने को सही मायने में साकार कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, “दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है। इन संकटों का समाधान महिलाओं को सशक्त बनाने वाले समाधानों से ही किया जा सकता है।