जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी महाशिवरात्रि पर करेंगे रुद्राभिषेक

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में होगी पूजा अर्चना व अनुष्ठान।
महंत राजेंद्र पुरी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : जग ज्योति दरबार में सनातन प्रचारक महंत राजेंद्र पुरी ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है, यह दिन शिवजी और मां पार्वती को समर्पित होता है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए महाशिवरात्रि सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने बताया कि जग ज्योति दरबार में वीरवार से अनुष्ठान प्रारम्भ हो चुका है। महाशिवरात्रि पर सर्वकल्याण एवं राष्ट्र कल्याण के लिए पूजा अर्चना के साथ शुक्रवार को हवन यज्ञ और महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। महंत राजेंद्र पुरी ने जग ज्योति दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन दिन हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार की महाशिवरात्रि बेहद खास भी मानी जा रही है। देश और प्रदेश में हिंदुत्व और सनातन का बोल बाला होता जा रहा है। जग ज्योति दरबार में इस बार विशेष रूप अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर, देशवासियों व हरियाणा प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष अभिषेक होगा। साथ ही तरक्की की दिशा में ले जाने वाले देश और प्रदेश के दोनों मुखिया की मंगलकामना करते हुए भगवान शिव की आराधना की जाएगी।
महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Thu Mar 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भारती प्रथम, छवि द्वितीय एवं अंकिता तृतीय स्थान पर रही। कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में […]

You May Like

Breaking News

advertisement