वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
महाशिवरात्रि पर जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टी भी महाशिवरात्रि रुद्राभिषेक में शामिल होंगे।
कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं शिव भक्तों द्वारा शंखनाद व महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया जाएगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि जयराम विद्यापीठ में पूरा दिन महाशिवरात्रि पर दूर दूर से आने वाले यजमानों एवं शिव भक्तों के लिए ब्रह्मचारियों द्वारा महाभिषेक एवं विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन होगा। उन्होंने बताया कि भगवान शिव कल्याण के देवता माने जाते हैं। पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देने वाले भगवान शिव को उनके भक्त देवों के देव महादेव, औढरदानी, भोलेनाथ, शंकर, गंगाधर, नीलकंठ, बाबा आदि नाम से बुलाते हैं। सिंगला ने कहा कि शिव की साधना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि को माना गया है।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।