![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/03/1000020286-1022x1024.jpg)
फिरोजपुर 08 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
अश्वनी धींगड़ा एडवोकेट पंजाब भाजपा लीगल एवं लेजिस्लेटिव सेल के सह संयोजक बने
पंजाब भाजपा के दिशा निर्देश पर श्री एनके वर्मा संयोयक पंजाब भाजपा ने प्रदेश की लीगल सेल टीम की घोषणा की जिसमें फ़िरोज़पुर से भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी धींगड़ा को बतौर सह संयोजक पंजाब की ज़िम्मेदारी दी है। अश्वनी धींगड़ा ने पार्टी हाई कमांड का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वह इस ज़िम्मेदारी को पूरे कर्तव एवं निष्ठा से निभाएंगे ।उनकी नियुक्ति का भाजपा के सुखपाल सिंह नन्नु पूर्व एमएलए,राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब,शमशेर सिंह कक्कड़ ज़िला प्रधान अमनदीप गिरधर ज़िला महामंत्री ,
अनुमित सिंह हीरा सोढ़ी , दविंदर बजाज, गोविंद राम अग्रवाल,सूरजीत सिंह सदर्दिन एडवोकेट नवीन पूरी,दया करिशन,उज्ज्वल श्री वास्तव ,शिवदीप सिंह संधु, अजय बत्ता, मनिंदर वोहरा इत्यादि ने स्वागत किया ।