महाशिवरात्रि पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई बम बम भोले की गूंज

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत महापुरुषों के सान्निध्य में हुआ अभिषेक एवं पूजन।
महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : धर्मनगरी एवं तीर्थों की संगमस्थली कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के तट पर महाशिवरात्रि का पर्व श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर पूजन कर जल, दूध, दही, शहद, बेल पत्र, पंचामृत से अभिषेक किया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि शिवरात्रि आदि देव भगवान शिव और महा शक्ति के मिलन का महापर्व है। इसे फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है और यह महापर्व शिवरात्रि साधकों को इच्छित फल, धन, सौभाग्य, समृद्धि, संतान व आरोग्यता देने वाला है। उन्होंने बताया कि मंदिर में आठ पहर आरती तथा चार पहर अभिषेक किया जा रहा है। मंदिर में फलाहार और चरणामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, रीटा रानी खुंगर, राज कुमार, भाना सिंह, बिल्लू पुजारी, दर्शन, दलबीर सिंह इत्यादि ने रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर लक्खा सिंह, श्रवण सिंह, नाजर सिंह, श्रद्धा जोशी, अंजनी जोशी, राजेश व सुमन इत्यादि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव रुद्राभिषेक करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा एवं सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया ने महाशिवरात्रि मनाई

Fri Mar 8 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 महाशिवरात्रि पर डाबर इम्यूनिटी किट वितरित की। कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement