![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/03/1000022557-1024x768.jpg)
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
भाजपा ने गरीबों को राजनीति में छप्पर फाड़ कर दिया,अपना सर का ताज पिछड़ा वर्ग पर रखा : जांगड़ा।
नायब सिंह सैनी के सीएम बनने से पिछड़ा वर्ग के लोग में खुशी की लहर।
कुरुक्षेत्र,13 मार्च :
कुरुक्षेत्र हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याम लाल जांगड़ा का बुधवार को सन्निहित सरोवर स्थित पाल धर्मशाला में पहुंचने पर पाल समाज के पूर्व प्रधान रमेश पाल व मामचंद व अन्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर पाल धर्मशाला के पूर्व प्रधान रमेश पाल ने पिछड़ा वर्ग से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर लड्डू बांटे। रमेश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकत्र्ताओं को भी अहम जिम्म्मेदारी देती है। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। रमेश ने कहा कि नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को उसकी मेहनत लगन का फल दिया है। भाजपा पार्टी में ही आम कार्यकर्ता सीएम बन सकता है। पार्टी के इस कदम से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। आने वाले चुनावों में सभी दसों लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी। श्याम लाल जांगड़ा ने कहा कि भाजपा ने गरीबों को राजनीति में छप्पर फाड़ कर दिया। इतना ही नहीं अपना सर का ताज भी पिछड़ा वर्ग पर रख दिया है। अब पिछड़ा वर्ग इस ऋण आने वाले चुनावों में चुकाएंगे। श्याम लाल जांगड़ा ने कहा कि 60 सालों में पिछड़ा वर्ग से नायब सिंह सैनी सीएम बने जिससे कुरुक्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग पंचायतों व अन्य चुनावों में आरक्षण दिया है। जोकि आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं दिया था। इस अवसर पर पाल धर्मशाला के पूर्व प्रधान रमेश पाल, मामचंद, सतपाल सिंह पाल, जोहर सिंह लुखी, सुंदर पाल, जिले सिंह जांगड़ा, गजे सिंह जांगड़ा, सतपाल जांगड़ा, रामनिवास जांगड़ा, पूर्व प्रधान रामस्वरूप के अलावा अन्य मौजिज लोग मौजूद थे।
पाल धर्मशाला में हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्याल लाल जांगड़ा व धर्मशाला के पूर्व प्रधान रमेश पाल व अन्य।