जफर अंसारी
कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने कांग्रेस छोड़ दी है और उन्होंने जल्द ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा वह मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के दिशा निर्देश पर हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई आला नेताओं के फोन उनके पास आ रहे हैं मगर उन्होंने अपना मन बना लिया है कि वह कांग्रेस पार्टी में वापस नहीं जाएंगे और भाजपा ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एकता का अभाव है और कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी पर देश की जनता भरोसा जाता रही है इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए जा रहे हैं जन विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे है और इसकी तारीख का भी जल्द ऐलान किया जाएगा।