छत पर सोए दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला पति की गला काटकर हत्या,पत्नी गंभीर
रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी
अजमतगढ़-आजमगढ़-(देश) सच्ची खबरें सबसे पहले
आजमगढ़- मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो भगतपुर गांव में युवक की हत्या के बाद सनसनी मच गई। युवक की गला काट कर हत्या की गई। वहीं घटना में पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी भी हत्या का प्रयास किया गया था। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए वहीं सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दी। 30 वर्षीय दिनेश राम पुत्र विशुन देव घर की छत पर पत्नी संग सोया था। रात साढ़े बारह बजे की घटना है। दोनों के कोई बाल बच्चे नहीं है। घर के अन्य सदस्य नीचे सोए थे। पुलिस फिलहाल तहरीर का इंतजार कर मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।