वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सनातन धर्म में शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्र को बहुत ही शुभ माना गया।
कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सातवें नवरात्र के पूजन के उपरांत कन्या पूजन का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र को बहुत ही शुभ माना गया है। नवरात्रों के 9 दिन व्रत करने के साथ ही कन्या पूजन किया जाता है। हिन्दू धर्म में अष्टमी एवं नवमी के दिन ही विशेष कन्या पूजा की जाती है। मां महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा करने के साथ-साथ कन्या पूजन करने का भी विधान है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि कन्या पूजन को कंजक भी कहा जाता है। चैत्र नवरात्रों के दौरान सनातन धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। नवरात्रों में कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती है। सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती है। इस अवसर पर दीप गुप्ता, रविकांत, हरिओम, शरण दास, महिपाल इत्यादि भी मौजूद रहे।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।