छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी व्यापारियों के साथ उत्साह से मनाया विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह
अयोध्या।दिन मंगलवार , विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के समापन समाहरोह पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं व्यापारी प्रतिनिधि विजेश श्रीवास्तव द्वारा छोटे व्यापारी, रेहड़ी व्यापारी एवं मलिन बस्तियों में जन जागरूकता अभियान को फैलाते हुए मौखिक सफाई की वस्तुएं नियाँवा गुदड़ी बज़ार साहब गंज बेनी गंज फतह गंज चौराहा तथा नाका आदि कई अन्य जगहों पर वितरित की गयी। इस अवसर पर विजेश श्रीवास्तव द्वारा मौखिक सफाई का वचन दिलाते हुए जानकारी दी कि पहली बार मनाया जा रहा विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह का आयोजन अत्यंत सफल रहा। हजारों लोगो से मिल कर मुख की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अंकुर श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव कृष्ण चंद्र सिंह अभिषेक यादव दिनेश कुमार गुप्ता रवि साहू अभिषेक कुमार रवि गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।