वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने कहा चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ।
कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा बिशनगढ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सेवा ट्रस्ट यू.के. के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने विशेषकर मौजूद महिला मतदाताओ को जागरूक करते हुए कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में रहते हैं। लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें लोगो की, लोगो के लिए तथा लोगों के द्वारा सरकार चुनी जाती है। लोक सभा चुनाव इस लोकतंत्र के महायज्ञ की सबसे बड़ी इकाई है। इन चुनावों के द्वारा हम अपने देश के गांव, शहर के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के विकास को सुनिश्चित करते हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व के महायज्ञ में हमें अपने मत के रूप में आहुति जरूर से जरूर डालनी चाहिए। सेवा ट्रस्ट की महिला वालंटियर पूजा सैनी ने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वाेपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है। खंड कोआर्डिनेटर राजेश सैन व दिलबाग सोथा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र के महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान कर देश की प्रगति और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया द्वारा अपनी को स्पांसर डाबर इंडिया द्वारा सभी को रियल जूस वितरित किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विजय पंघाल, सुमन्त सैनी, विक्की सैनी, समीर सैनी, पिंकी, सुदेश, सपना, अनीता, पूनम, मलकीत, रजनी, सुनीता, मधु, कविता इत्यादि भी मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यू.के. इंडिया के जागरूकता अभियान कार्यक्रम में लोग।