दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को कलेक्टर बक्क गंज में स्थित इंजीनियर्स भवन में विंध्यवासिनी वृंदावन बिहारी स्मृति समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रो. वृंदावन बिहारी की स्मृति में प्रसिद्ध शायर प्रो.वसीम बरेलवी और विंध्यवासिनी जी की स्मृति में साहू राम स्वरूप डिग्री कालेज में म्यूजिक की विभागाध्यक्ष प्रो.शशि शुक्ला को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षविद प्रो.राजेन्द्र भारती कार्यक्रम अध्यक्ष बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. सोमेश यादव, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इं. के.बी. अग्रवाल, प्रदीप माधवार,सत्येन्द्र सक्सेना ने सम्मानित किया।विविध संवाद के विशेषांक का अतिथियों ने विमोचन भी किया।कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मधु वर्मा ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की। वंदेमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा,आशा शुक्ला, रीता सक्सेना ने किया। प्रकाश सक्सेना ने आव्हान गीत किया। सभी का स्वागत अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। संचालन इन्द्र देव त्रिवेदी ने किया। मुकेश सक्सेना, राजेश गौड़, प्रो.एस. के.शर्मा, निर्भय सक्सेना,सीए राजेन विद्यार्थी, अंकित अग्रवाल, अखिल रस्तोगी, रीतेश अग्रवाल,अर्जुन सक्सेना, विनय खंडेलवाल, राहुल शर्मा, ब्रजेश सक्सेना, प्रीति सक्सेना, चित्रा जौहरी, अभय भटनागर, राजीव अस्थाना,राजीव सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी का आभार डा. अतुल कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।